राज्य
11-May-2026


*जनपद में अब तक 21232.27 मीट्रिक टन की गई गेहूं की खरीद* *शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख* मीरजापुर (ईएमएस)। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज दोपहर लगभग एक बजे तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो पर पहुंकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल, नमी जांच, पंखा, तौल कांटा, बोरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए केन्द्र पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर सुचारू ढंग से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जंगी रोड स्थित मण्डी समिति के अन्दर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र संख्या एक में पहुंचकर क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर अब तक 24 किसानो के द्वारा कुल 704 कुन्तल गेहू की खरीद की गई। केन्द्र पर उपस्थित कृषक से वार्ता की गई एक कृषक के द्वारा बताया गया कि उसके गेंहू खरीद में खतौनी मिलान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तौल नही हो पा रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया किया आज ही तत्काल खतौनी का मिलाकर निस्तारण कराएं ताकि क्रय केन्द्र पर इनके गेंहू की तौल कराई जा सके। मण्डलायुक्त ने कई बोरियो को तौल कांटा पर रखवाकर अपने सामने तौल कराकर देखा भी गया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा भरूहना स्थित यू0पी0एस0एस0 के द्वारा संचालित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। कृषको से वार्ता कर खरीद के बारे में जानकारी की गई इसके केन्द्र पर प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल लगभग 600 कुन्तल की खरीद की गई है। मण्डलायुक्त ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त खरीद लक्ष्य के सापेक्ष केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद कार्य में तेजी लाए इसके लिए किसानो से सम्पर्क करे रजिस्टड्र किसानो से समय से केन्द्र पर गेंहू लाने हेतु प्रेरित करे तथा खरीद मे तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानो के गेंहू को केन्द्र पर सुचारू ढंग से खरीद की जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। किसानो के बैठने के लिए केन्द्र पर छायादार व्यवस्था, पेयजल आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। के पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि जनपद में 56000 मीट्रिक टन गेंहू खरीद लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न एजेंसियो के कुल 103 केन्द्रो पर 21232.27 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है जो लक्ष्य का 37.91 प्रतिशत है। मण्डलायुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केन्द्रो पर प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए खरीद में तेजी लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें। ईएमएस/मोहने/ 11 मई 2026