राज्य
11-May-2026
...


*राजनांदगांव (ईएमएस)। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के यशस्वी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन रिपुदमन पुसरी जी द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के दो समर्पित एवं ऊर्जावान सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। क्लब के ऐतिहासिक एवं सेवा-समर्पित कार्यकाल को पूरे डिस्ट्रिक्ट में नई पहचान दिलाने क्लब की प्रतिष्ठा को उच्च स्तर तक पहुँचाने तथा मिशन 15 मेंबरशिप ग्रोथ में उल्लेखनीय योगदान देने पर वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष PMJF लायन अमित खण्डेलवाल जी को रीजन चेयर पर्सन पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही क्लब के सक्रिय, कर्मठ एवं सेवाभावी सदस्य लायन तरणदीप अरोरा जी को जोन चेयर पर्सन पद का दायित्व प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि न केवल आप दोनों के उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है बल्कि सम्पूर्ण लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी परिवार के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का विषय भी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं सेवाभावी कार्यशैली से रीजन एवं जोन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे तथा डिस्ट्रिक्ट 3233 C का गौरव निरंतर बढ़ाते रहेंगे। आप दोनों का यह सम्मान पूरे क्लब परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाले समय में सेवा, संगठन एवं नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करेगा। उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएँ। उक्त जानकारी लायन क्लब के सचिव मयंक शर्मा ने दी है। ईएमएस/मोहने/ 11 मई 2026