ज़रा हटके
12-May-2026
...


लंदन (ईएमएस)। आजकल इंस्टाग्राम पर ‘कालू पुटिक’ नाम का एक कंटेंट क्रिएटर तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उसकी लोकप्रियता ने बड़े-बड़े डिजिटल क्रिएटर्स को भी चौंका दिया है। उसने केवल 30 मार्च को अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था। एक महीने के भीतर उसके फॉलोअर्स की संख्या 36 लाख से अधिक पहुंच गई है। कालू पुटिक की लोकप्रियता के पीछे उसका अनोखा और अलग अंदाज माना जा रहा है। जहां अधिकांश सोशल मीडिया क्रिएटर महंगे कैमरे, आकर्षक लोकेशन और हाईटेक सेटअप के जरिए वीडियो बनाते हैं, वहीं कालू पुटिक बेहद साधारण तरीके से अपना कंटेंट तैयार करता है। वह फटे-पुराने कपड़े पहनकर और कबाड़ में पड़ी बेकार चीजों का इस्तेमाल करके ऐसे वीडियो बनाता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। उसकी सादगी और देसी अंदाज ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन गए हैं। उसके वीडियो में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पलों को मजेदार और रचनात्मक तरीके से दिखाया जाता है। वह पुराने सामान और बेकार वस्तुओं को इस्तेमाल कर ऐसा मनोरंजक कंटेंट तैयार करता है, जिसे देखकर लोग न केवल हंसते हैं बल्कि उसकी रचनात्मक सोच की भी जमकर तारीफ करते हैं। यही वजह है कि उसके लगभग हर वीडियो को लाखों व्यूज मिल रहे हैं और वे तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम का आधिकारिक अकाउंट भी उसके काम से प्रभावित नजर आया। हाल ही में इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट ने उसके एक वीडियो पर कमेंट करते हुए उसे कोलैबरेशन के लिए आमंत्रित किया। किसी नए कंटेंट क्रिएटर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और इससे उसकी लोकप्रियता को और अधिक बढ़ावा मिला है। कालू पुटिक की सफलता इस बात का उदाहरण बनकर सामने आई है कि सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए केवल महंगे संसाधनों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अलग सोच और रचनात्मकता सबसे महत्वपूर्ण होती है। उसने यह साबित कर दिया कि सीमित साधनों के बावजूद भी दमदार कंटेंट के जरिए लाखों लोगों तक पहुंचा जा सकता है। आज के समय में जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कालू पुटिक का सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। लोग उसके वीडियो देखकर सीख रहे हैं कि कम खर्च और साधारण संसाधनों में भी बेहतरीन कंटेंट तैयार किया जा सकता है। सुदामा/ईएमएस 12 मई 2026