व्यापार
12-May-2026


- नवीकरणीय ऊर्जा और दक्षता बढ़ाने का किया आह्वान नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन खपत घटाने और विदेशी मुद्रा बचाने के आह्वान को भारतीय उद्योग जगत से व्यापक समर्थन मिला है। दूरसंचार और विनिर्माण क्षेत्रों के दिग्गजों ने ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का सुझाव दिया है, इसे राष्ट्रीय हित में एक आवश्यक कदम बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में ईंधन आयात पर देश की निर्भरता कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया था, जिसमें घर से काम करने, ऑनलाइन बैठकें और गैर-जरूरी यात्राएं कम करने जैसे कोविड-काल के उपाय शामिल थे। भारती एंटरप्राइजेज एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि देश 6-7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन पश्चिम एशिया जैसे बाहरी हालात चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से सोने का आयात कम करने, ऊर्जा लागत घटाने और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की अपील की। हीरो एंटरप्राइजेज ने भारत के एक बड़े ऊर्जा आयातक होने पर जोर देते हुए ऊर्जा संरक्षण और दक्षता को समय की मांग बताया। सतीश मोरे/12मई ---