श्योपुर ( ईएमएस ) | मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत सहरिया जनजाति के 10 हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की दुधारू भैंस प्रदाय की गई। सिरसौद गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराजपुरा पंचायत के सरपंच श्री दिनेश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इसके साथ ही पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ सुभाष बाबू दौहरे, सिविल सर्जन डॉ सचिन उपाध्याय, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एचआर शाक्य, नरेन्द्र, जितेन्द्र मौर्य, गौसेवक कपिल शर्मा, अख्तर हुसैन, एनआरएलएम से हेमराज वर्मा, सिरसौद पंचायत के सचिव रामभरत सुमन आदि उपस्थित रहें। उप संचालक पशु पालन डॉ सुभाष बाबू दौहरे ने बताया कि योजना के तहत 10 हितग्राहियों को एक-एक भैस प्रदाय की गई है। योजना के तहत श्री ब्रजपाल आदिवासी महाराजपुरा, श्री रामअवतार आदिवासी, श्री गुनिया आदिवासी, श्री भूरिया आदिवासी, श्रीमती द्रोपती बाई निवासीगण कलोनी, श्री दलमेन्द्र आदिवासी हनुमानखेडा, श्री सनीदेयोल आदिवासी रतोदन, श्री गुड्डू आदिवासी हनुमानखेडा, श्री लक्ष्मण आदिवासी ढेगदा एवं श्री विशाल आदिवासी भीकापुर शामिल है।