क्षेत्रीय
12-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर समिति मातेश्वरी सेवा संस्था द्वारा बड़ोदा सेक्टर की ग्राम पंचायत नयागाँव के माता गौरा जी के मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर के मंदिर के आसपास साफ-सफाई करते हुए खरपतवार को हटाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जलगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे परामर्शदाता सुश्री सुमिन्दर कौर ने समिति व ग्रामवासियों को अवगत कराया कि हम सबको मिलकर भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल का संग्रहण करना अत्यंत आवश्यक है। घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग बनाकर हम वर्षा में व्यर्थ बहकर जाने वाले जल को भूमि में वापस लौटाने का कार्य कर सकते हैं और भूजल का स्तर बढ़ा सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा हम सबको पेड़ो को काटना नहीं है बल्कि पेड़ लगाने है। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री अविनाश माहौर ने हम सब मिलकर ऐसे छोटे छोटे अभियानों के माध्यम से ही गांव मे ओर समाज मे संदेश दे पाएंगे की भविष्य हमारा तभी अच्छा होगा जब जल का स्तर सही होगा एवं हम सब मिलकर पेड़ लगाएंगे ओर काटने से रोकेंगे। इस अवसर पर श्री अविनाश माहौर ने सबको जल गंगा संवर्धन के तहत जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।