- लेनदेन के विवाद पर शाहीनाका में वारदात जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के शाही नाका इलाके में मंगलवार को दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सरेराह एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान आयुष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका पुराना लेनदेन को लेकर रोहन पटेल और आयुष श्रीपाल से विवाद चल रहा था। लेन देन के विवाद पर मामला जानलेवा बन गया| शाहीनाका में मृतक आयुष साहू के साथ रोहन पटेल और आयुष सिंह पाल ने विवाद शुरु किया और उसके बाद अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है। ईएमएस / 12 मई 2026