चेन्नई,(ईएमएस)। तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है, जिसका केंद्र मुख्यमंत्री जोसेफ विजय बने हुए हैं। उन्हें कल, 13 मई को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है, लेकिन बीते 10 दिनों में राज्य ने अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम दिखाई दिए हैं। थलापति का शपथ ग्रहण समारोह भी कम नाटकीय नहीं रहा। शपथ के बाद विजय ने जब जोश में भाषण देना शुरू किया, तब राज्यपाल ने उन्हें प्रोटोकॉल की याद दिलाई। लेकिन विजय रुके नहीं, शपथ लेते ही उन्होंने मंच से ही फाइलों पर हस्ताक्षर किए और अपनी कार्यशैली का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, न खाऊंगा, न किसी को खाने दूंगा। अब तमिलनाडु में सत्ता का केंद्र सिर्फ मैं ही होऊंगा! शपथ से पहले उनके पास केवल 107 विधायकों का समर्थन था, लेकिन इन 10 दिनों में समीकरण तेजी से बदले हैं। आशीष दुबे / 12 मई 2026