ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर में मानसून के आगमन से पूर्व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्वालियर नगर निगम ने अपनी कमर कस ली है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के विशेष निर्देशानुसार, स्वास्थ्य अमले द्वारा पूरे शहर में बड़े स्तर पर नालों एवं नाली की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार बरसात के दौरान जनता को जलभराव या गंदगी के कारण किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी 66 वार्डों में विशेष टीमें के द्वारा छोटे एवं बडे नालों की सफाई के साथ-साथ मुख्य ड्रेनेज लाइनों से गाद निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग मशीनों और पर्याप्त सफाई मित्रों के साथ नालों में जमा कचरे और मलबे को साफ कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नालों से निकलने वाले मलबे को तुरंत मौके से हटाया जाए, ताकि वह दोबारा बारिश के पानी के साथ नालों में न जा सके। निगमायुक्त ने नागरिकों से अनुरोध है किया कि वे नालों में प्लास्टिक, पॉलीथीन या अन्य ठोस कचरा न फेंकें, ताकि जल निकासी बाधित न हो। जिसके तहत आज लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी नाला, वार्ड 38 बेलदार का पुरा, वार्ड 32 तिरुपति बजाज मोटर के सामने, वार्ड 66 पुरासानी, वार्ड 61 जारगा मार्ग, वार्ड 28 भीमनगर भुस की टाल, वार्ड 6 जहांगीर कटरा, वार्ड 53 माधवगंज, वार्ड 54 कंपू बिजली घर के बगल से, कंपू ईदगाह शिवाजी भवन पार्क वाली गली, वार्ड 16 पुरानी रेशम मिल, वार्ड 33 नौगजा रोड मस्जिद के सामने, वार्ड 5 सागरताल सरकारी मल्टी के सामने, वार्ड 58 गोयल मार्वल के सामने, वार्ड 41 सिंधी धर्मशाला के सामने, वार्ड 3 उरवाई गेट के सामने, वार्ड 30 गांधी रोड होटल सीता मैनार के सामने, वार्ड 56 विजय नगर, वार्ड 50 जिंसी नाला, वार्ड 1 कल्लो आपा की दरगाह, वार्ड 33 डूंगरपुर, वार्ड 9 राजा मंडी, वार्ड 63 सुसेरा कोठी से रुद्रपुर, वार्ड 25 पोस्ट ऑफिस के सामने, वार्ड 18 दीनदयाल नगर नाला, वार्ड 64 अकबरपुर, वार्ड 22 सरकारी बस स्टेंड के सामने स्थित नाला एवं नाली की सफाई कराई गई।