भोपाल,(ईएमएस)। पीएम मोदी की मितव्ययिता अपील पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अगले आदेश तक अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीएम यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से राष्ट्रीय हित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की थी और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। सीएम डा यादव के काफिले में अब पहले के 13 वाहनों की तुलना में केवल आठ वाहन शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि उनके दौरों के दौरान वाहन रैलियां भी आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी मंत्री अपनी यात्राओं में न्यूनतम वाहनों का इस्तेमाल करेंगे। सिराज/ईएमएस 13मई26