राज्य
13-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रदेश के कई शहरों में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कई मीटर कुछ ही महीनों में खराब हो गए, जबकि इन्हें तकनीकी परीक्षण और लैब टेस्ट के बाद लगाया गया था। कई घरों में मीटर की डिस्प्ले बंद हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को रोजाना बिजली खपत की जानकारी नहीं मिल पा रही। कुछ मीटरों में रियल टाइम डेटा अपडेट नहीं होने और गलत रीडिंग दिखने की भी शिकायतें सामने आई हैं। बिजली कंपनियों का कहना है कि खराबी की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मैन्युफैक्चरिंग दोष, डिस्प्ले मॉड्यूल की खराबी और वोल्टेज फ्लक्चुएशन को कारण माना जा रहा है। जिन क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें आई हैं, वहां तकनीकी टीमों को भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित मीटरों को दोबारा लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। नंदिनी परसाई/13 मई 2026