मिर्ज़ापुर /प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के पूर्व सांसद प्रोफेसर डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पतिदेव इण्डियन टेलिफोन इण्डस्ट्रीज (आई टी आई) के पूर्व सीजीएम पूरण चंद्र जोशी के असामयिक निधन हो जाने पर उनके 20 मीन्टो रोड राजापुर स्थित आवास पर मीरजापुर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा पहुंच कर उनके प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है। उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व जोशी के निधन पर हम-सब को गहरा आघात लगा है वह एक मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के ब्यक्ति रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रवधक महासभा के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा स्व जोशी के निधन पर कहा कि वह एक सफल अफसर शाह तो थे ही लेकिन कुशल प्रशासक रहें। उनके धैर्य एवं गम्भीरता हम-सब के लिए एक यादगार है। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान महासचिव इश्तियाक अंसारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमिताभ पाण्डेय एवं महिला नेत्री श्रीमती कंचन पाण्डेय सहित कई लोगों ने मीरजापुर से पहुंच कर स्व जोशी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। एवं रोमेश रंजन दूबे/मोहम्मद अमीन शेख, १३ मई, २०२६