क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में महाराष्ट्र से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह इंदौर में छिपकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेंद्र उर्फ राजा पिता विठोवा है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के तालुका क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। सूचना के बाद इन्दौर क्राइम टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 13 मई 2026