क्षेत्रीय
13-May-2026


खरगोन (ईएमएस)। जनजातीय कार्य विभाग में नवनियुक्त सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य का बुधवार को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भावसार एवं पदाधिकारियों ने मां अहिल्या का चित्र भेंट किया। चर्चा के दौरान संघ ने अनुरोध किया कि शिक्षकों की कई लंबित शिकायतों एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण के लिए समयावधि की कार्ययोजना निर्धारित की जाएं, ताकि शिक्षकों के स्ववत्वों का शीघ्र भुगतान किया जा सके। इस अवसर पर संतोष पटेल, नरेंद्र चौहान, कड़वा पाटीदार, सुनील देशपांडे, मनोहर राठौड़, प्रदीप यादव, महेश सैते आदि मौजूद रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 13 मई 2026 ..............