ग्वालियर ( ईएमएस ) | जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने पर एवं प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्य की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर 3 क्षेत्र अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस तथा एक क्षेत्राधिकारी को चेतावनी पत्र दिया गया है। अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 3 एवं चार्ज अधिकारी अभिषेक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 6 एवं चार्ज अधिकारी आशीष राजपूत, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 10 एवं चार्ज अधिकारी अमित साहू द्वारा जनगणना कार्य के दौरान अपने चार्ज क्षेत्र में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्य की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरती जा रही है जिसको लेकर इन तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 22 एवं एवं चार्ज अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर द्वारा भी जनगणना कार्य में लापरवाही बरती जाने पर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है।