क्षेत्रीय
13-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर में अपराधों की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी गई एलजी कंपनी की एलसीडी टीवी (कीमत 45 हजार) बरामद की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरणः– कैफियत मामला इस प्रकार है कि फरियादी गजेंद्र सिंह यादव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीपुल्स अस्पताल), ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 मई 2026 को आर्थो ओपीडी के वेटिंग एरिया में लगी 43 इंच की एलजी कंपनी की ब्लैक कलर की एलसीडी टीवी कोई अज्ञात चोर दीवार से खोलकर चोरी कर ले गया है। चोरी गई टीवी की अनुमानित कीमत करीब 45,000 रुपये बताई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 385/26, धारा 331(4) एवं 304(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में निशातपुरा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए और पुराने अपराधियों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 36 साल निवासी मेला ग्राउंड शमशाबाद जिला विदिशा हाल पीपल चौराहा शिव मंदिर के पास करोंद भोपाल को गिरफ्तार किया जिसके पास से चोरी गई एलजी कंपनी की टीव्ही बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी का नाम- सचिन साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 36 साल निवासी मेला ग्राउंड शमशाबाद जिला विदिशा हाल पीपल चौराहा शिव मंदिर के पास करोंद भोपाल जप्त संपत्ति का विवरण- 01 टीव्ही ( कीमत 45 हजार रुपये ) सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मनोज पटवा, उनि करण सिंह डेलमिया , प्रआर गिरवर दांगी, प्रआर अखिलेश शर्मा ,आर. दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही है । जुनैद / हरि / 13 मई, 2026