क्षेत्रीय
13-May-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से प्रवेश कर निर्माण कार्य करने के मामले में उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर-5 स्थित गायकवाड़पाड़ा इलाके में स्वामी शांति प्रकाश आश्रम के पास सरकारी भूखंड क्रमांक 172 पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत सामने आई थी। जांच के दौरान आरोपियों को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बांधकाम करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में मनपा के अतिक्रमण विभाग में कार्यरत वर्षा रमेश देशपांडे (50 वर्ष) की शिकायत पर हिल लाइन पुलिस ने पंकज वसंत भोईर (निवासी उल्हासनगर-5) के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आगे की जाँच पुलिस हवलदार एच.डी.बांगरा कर रहे हैं। संतोष झा- १३ मई/२०२६/ईएमएस