-आरोपी से चोरी की एक्टिवा कीमती 50000/- को बरामद कर किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर एक्टिवा को बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 12.05.26 को सलमान खान पिता मेहबूब खान उम्र 32 साल निवासी म.नं. 70 पीजीबीटी कालेज के पास थाना गौतम नगर भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 09/05/2026 को मेरी गाड़ी एक्टिवा क्रमांक MP-04-SR-8821 ब्लैक कलर की नस्तरन बानो मस्जिद के पास लक्ष्मी टाकीज से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नस्तरन बानो मस्जिद के पास से स्कूटी चोरी करने वाला फुटेज मे दिखने वाले हुलिये का व्यक्ति भोपाल टाकिज के पास ईसागंज कब्रीस्तान के आस पास घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर खान उर्फ गोल्डन पिता अब्दुल शकील खान उम्र 25 साल नि. इस्लामी गेट के पास थाना शाहजानाबाद भोपाल एवं उक्त प्रकरण मे चोरी गई एक्टिवा क्रमांक MP04SR8821 को चोरी करना स्वीकार किया बाद प्रकरण का मशरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – समीर खान उर्फ गोल्डन पिता अब्दुल शकील खान उम्र 25 साल नि. इस्लामी गेट के पास थाना शाहजानाबाद भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि मुस्ताक बक्श,कार्यवाहक प्रआर 2841 विजय द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही है जुनैद / हरि / 13 मई, 2026