क्षेत्रीय
13-May-2026


- लाखो रूपये के जेवरात बरामद भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 27.04.26 को फरियादिया राखी निवासी मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद ने रिपोर्ट की थी कि कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर मे रखा सामान चोरी कर ले गया है। इस रिपोर्ट पर अप.क्र.227/26 धारा 331(3),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की विवेचना कार्यवाही मे तकनीकी मदद से संदेही आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने मुखबिर तंत्र विकसित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मामले मे संदेही आरोपी की मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अनीस खान उम्र 32 वर्ष निवासी मदर इंडिया कालोनी भोपाल के रूप मे पहचान होने पर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सघनता से पूछताछ की गई आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर विधि संगत कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद शकील की निशादेही मे अपहृत मशरूका सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 1 लाख 25 हजार रूपये का बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अनीस खान उम्र 32 वर्ष निवासी मदर इंडिया कालोनी भोपाल अपराधिक रिकार्ड- आरोपियो के विरूद्ध पूर्व से मारपीट, नकबजनी, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. विनोद द्विवेदी, उनि. बाना सिंह पवार, प्र.आर.3135 राजेश भारती, आर.2095 अनिल पावक, आर.रिंकू राठौर, आर.2440 राहुल पाल की सराहनीय भूमिका रही है। जुनैद / हरि / 13 मई, 2026