ज़रा हटके
14-May-2026
...


लंदन (ईएमएस)। हाल ही में सामने आये एक मामला ने लोगों को हैरान कर दिया है। लंदन में एक युवक ने मां और बेटी दोनों से संबंध बनाए और दोनों महिलाएं मां भी बन चुकी है। ये तीनों एक साथ रह रहे हैं। यह मामला प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे नैतिक मूल्यों के खिलाफ मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब बेटी ने उस शख्स से शादी की। शादी के कुछ समय बाद बेटी को महसूस हुआ कि उसकी मां अकेलेपन का सामना कर रही हैं। इसी वजह से उसने अपने पति को अपनी मां के करीब आने और उनके साथ समय बिताने की सलाह दी। शुरुआत में यह रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और रिश्ता शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बाद में शख्स मां और बेटी दोनों के साथ रहने लगा। समय के साथ दोनों महिलाएं गर्भवती हुईं और अब दोनों बच्चों की मां बन चुकी हैं। फिलहाल तीनों एक ही घर में रह रहे हैं और शख्स दोनों महिलाओं तथा बच्चों की देखभाल कर रहा है। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद समाज में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस रिश्ते को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने इसे “अस्वीकार्य” और “नैतिक पतन” करार दिया है। कुछ लोगों ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसे रिश्ते पारिवारिक व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग यह भी तर्क दे रहे हैं कि अगर सभी वयस्क अपनी मर्जी से रिश्ते में हैं तो यह उनका निजी मामला है। कानूनी दृष्टि से भी इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है। कई देशों में बहुविवाह पर अलग-अलग कानून हैं, जबकि कुछ स्थानों पर सहमति से बने रिश्तों को निजी स्वतंत्रता के दायरे में देखा जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मां और बेटी दोनों के साथ एक ही व्यक्ति का रिश्ता सामाजिक और नैतिक रूप से बेहद विवादास्पद माना जाएगा। भविष्य में संपत्ति, पितृत्व और बच्चों के अधिकारों को लेकर भी कानूनी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। सुदामा/ईएमएस 14 मई 2026