क्षेत्रीय
14-May-2026


धमतरी(ईएमएस)। जिले के मड़ाईभाठा गांव में भाजपा से जुड़े एक पूर्व मंडल अध्यक्ष पर कथित दबंगई और धमकी देने का मामला सामने आया है। आमदी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुरारी यदु पर गांव की निवासी ललिता यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ललिता यादव का आरोप है कि मुरारी यदु ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें तथा उनके पति वीरेंद्र यादव को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने भखारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर लोगों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मुरारी यदु ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी तरह की अभद्रता की है और न ही किसी को धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच की बात कही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)14 मई 2026