राज्य
14-May-2026


- भाजपा विधायक रथिंद्र बोस होंगे स्पीकर - सीएम की मौजूदगी में भरा नामांकन कोलकाता (ईएमएस)। उत्तर बंगाल के कूचबिहार दक्षिण से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए रथिंद्र बोस पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को इस प्रतिष्ठित पद के लिए बोस के नाम की आधिकारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की उपस्थिति में रथिंद्र बोस ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री स्वयं उनके पहले प्रस्तावक बने, जबकि वरिष्ठ भाजपा विधायक दीपक बर्मन दूसरे प्रस्तावक रहे। पहली बार के विधायक होने के बावजूद रथिंद्र बोस पर पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे राज्य की राजनीति में उत्तर बंगाल के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा का इंतजार है। रामयश/ईएमएस 14 मई 2026