राज्य
14-May-2026


जयपुर (ईएमएस)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आह्वान किया है। उन्होंने स्वयं इस पर पहल करते हुए यात्राओं के दौरान अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या भी कम कर दी है। लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने अपने काफिले के साथ पायलट कार, एंबुलेंस फायर ब्रिगेड और दूसरे वाहनों का उपयोग मना कर दिया। इस सम्बन्ध में उनके निर्देश पर आदेश भी जारी किया गया है। इसमें साथ चलने वाले अन्य वाहनों की संख्या सीमित रखे जाने को सुनिश्चित किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील पर उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले के साथ अन्य स्तरों पर भी सरकारी स्तर पर कम से कम वाहनों का उपयोग किए जाने, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी इसी तर्ज पर वाहनों का उपयोग सीमित करने और ईंधन संरक्षण की अपील की है। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 14 मई 2026