क्षेत्रीय
14-May-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव ने शासकीय महाविद्यालयीन स्तर कन्या छात्रावास भिण्ड में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छात्रावास की बालिकाओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार स्थापित इस वाटर कूलर से अब छात्रावास की बालिकाएं गर्मी में राहत पा सकेंगी। शुभारंभ के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका सहित स्टाफ को जल संरक्षण और नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं ने इस पहल का स्वागत किया। छात्राओं ने बताया कि पहले गर्म पानी पीना पड़ता था, अब शीतल पानी मिलेगा, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा।