इन्दौर (ईएमएस) सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरुकता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर आयोजित गतिविधियों के तहत डिकोडिंग माइंड मास्टरिंग स्ट्रेस एंड लाइफस्टाइल इन एकेडमिक स्पेसेस विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता कोच पंकज कोठारी व डॉ. विभूति त्रिवेदी रहे। इस अवसर पर विवि परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें होम्योपैथी परामर्श डॉ. अजय श्रीवास ने प्रदान किया वही सामान्य स्वास्थ्य जांच डॉ. राहुल शुक्ला के सहयोग से हुई, जबकि दंत स्वास्थ्य जांच डॉ. मुस्कान जैन ने की। इसके अलावा पलिया ग्राम, बड़ोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कुलगुरु डॉ. योगेश चंद्र गोस्वामी ने संबोधन दिया। संचालन डॉ. ऋषु रॉय ने किया। आयोजन में डॉ. दीपाली सक्सेना, डॉ. सीमा बगोरा, डॉ. अस्वथी मेनन, प्रो. तिरुनिमा पाटले, डॉ. दिव्या राणा तोमर एवं डॉ. सुरभि गिरधर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आनंद पुरोहित/ 14 मई 2026