क्षेत्रीय
14-May-2026


बालाघाट (ईएमएस). अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डीपी बर्मन ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाए। इन प्रगणकों को 3 दिनों के भीतर चार्ज अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। जिला जनगणना अधिकारी बर्मन द्वारा नगरीय क्षेत्र बालाघाट में जनगणना प्रशिक्षण के उपस्थिति पत्रक का निरीक्षण करने पर पाया गया कि प्रगणक हरीश कुमार धुवारे, अनिल वर्मा, संदीप उइके, थानेश कुमार कटरे, मनोज पुछिया, दुर्गनंदन नेताम जनगणना प्रशिक्षण में उपस्थित नही थे। प्रगणकों की यह लापरवाही जनगणना अधिनियम के विपरित होने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। भानेश साकुरे / 14 मई 2026