क्षेत्रीय
15-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों की बचत, ‘वोकल फॉर लोकल’ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार की ओर से व्यापक जनभागीदारी अभियान ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ की घोषणा की। इस अभियान के तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़ दिल्ली सरकार में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्राम होम रहेगा। ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, मेड इन इंडिया आदि को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। निजी कंपनियों और संस्थानों में भी सप्ताह में किसी दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ मई/2026