राष्ट्रीय
बंधकों की रिहाई के लिए गृह मंत्री कर रहे चर्चा इंफाल (ईएमएस)। मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। राज्य के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने बताया कि 38 से अधिक कुकी समुदाय के लोगों को अलग-अलग समूहों ने बंधक बना रखा है। बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और सिविल सोसायटी तथा राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत जारी है। कुकी-जो और नगा संगठनों के बंद का असर कई जिलों में दिखाई दिया, जहां जनजीवन प्रभावित रहा। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही, जबकि कई स्कूल भी बंद रहे। नंदिनी परसाई/ 15 मई 2026