राष्ट्रीय
15-May-2026


एए’ योजना के तहत 100 किलो तक सोना आयात करने की अनुमति नई दिल्ली (ईएमएस)। सरकार ने आभूषण निर्यातकों को राहत देते हुए ‘एडवांस ऑथराइजेशन’ योजना के तहत सोने के आयात की सीमा 100 किलो तक तय कर दी है। बढ़ते आयात बिल और रुपये पर दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब पहली बार आवेदन करने वाले निर्यातकों को अनिवार्य फिजिकल निरीक्षण से गुजरना होगा। साथ ही अगले आवेदन के लिए कम से कम 50 प्रतिशत निर्यात दायित्व पूरा करना जरूरी रहेगा। सरकार ने हर पखवाड़े सीए प्रमाणित प्रदर्शन रिपोर्ट जमा करने का नियम भी लागू किया है। इससे सोने के आयात पर निगरानी बढ़ेगी और निर्यात क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी। नंदिनी परसाई/15 मई 2026