क्षेत्रीय
16-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी की सभी जिला अदालतों में बृहस्पतिवार को न्यायिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। जिला बार एसोसिएशन की कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर वकीलों ने अदालतों के कामकाज का बहिष्कार किया, जिसके चलते नियमित सुनवाई, जमानत याचिकाओं और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं पर असर पड़ा। बड़ी संख्या में पक्षकारों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा। बार एसोसिएशनों की ओर से जिला अदालतों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और बेहतर बनाने की मांग उठाई गई है। वकीलों का कहना है कि अदालत परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही जिला अदालतों की वित्तीय क्षेत्राधिकार सीमा दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर बीस करोड़ रुपये करने व पूरी तरह अनलिमिट करने की मांग भी की गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ मई/2026