क्षेत्रीय
16-May-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़ा खुरमई रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय राजूराम भास्कर, निवासी साल्हेटोला सरोना, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल आमाबेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। ईएमएस(राकेश गुप्ता)16 मई 2026