क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में मारपीट का बदला लेने के लिए युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुबारक राज उर्फ राज, कमलेश, सूरज और दीपांशु उर्फ असला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद कर लिए हैं। आरोपित मुबारकर राज ने बताया कि मृतक मनीष उर्फ बादशाह उसका दोस्त था। उसने कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ मई/2026