राज्य
16-May-2026
...


बालाघाट से तेंदूपत्ता संग्रहित करने आया था कुण्डम जबलपुर (ईएमएस)। जिले के देहात थाना कुण्डम के ग्राम करौंदी में तेंदूपत्ता बीनने आए बालाघाट के युवक आत्माराम नेवारे की लू लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस संबंध में कुंडम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रामप्याली जिला बालाघाट निवासी आत्माराम नेवारे गांव के ईश्वर दयाल महार सहित अन्य लोगों के साथ 8 मई को जबलपुर के कुण्डम में बीड़ी के लिए तेंदूपत्ता एकत्र करने के लिए आया था। यहां पर सभी लोग ग्राम करोंदी के आंगनबाड़ी केंद्र में रुके थे। बीते दिन तेंदूपत्ता बीनते वक्त आत्माराम की लू लगने से तबियत बिगड़ गई। इसके बाद आत्माराम को सभी लोग ठीहे पर लेकर आए। यहां तबियत खराब होने के कारण आत्माराम ने खाना भी नहीं आया और सो गया। कुछ देर बाद फिर हालत बिगडऩे पर उसे एम्बुलेंस से कुण्डम के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद आत्माराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अजय पाठक / मोनिका / 16 मई 2026 / 02.51