क्षेत्रीय
16-May-2026
...


- दो युवक और दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल बिलासपुर (ईएमएस)। बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने तालाब स्थित शिव मंदिर के पास युवक के पिता पर डंडे और लकड़ी के बत्ते से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मोहतरा निवासी आयुष बरगाह ने 20 अप्रैल को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों से मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जोड़ी गई गंभीर धारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बेडहेड टिकट प्राप्त किया, जिसमें सिर की चोट गंभीर पाई गई। इसके बाद प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा भी जोड़ी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक मेहर (24) निवासी मोहतरा, अन्नू ध्रुव (20) निवासी मोहतरा और दो नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त कर लिया है। मनोज राज 16 मई 2026