शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, दोइज, सोमवासरे, रोहिणी नक्षत्रे, शुभ योगे, वालव करणे, वृष की चंद्रमा, भद्रा 58/60 सर्वार्थ सिद्ध योग, चंद्र दर्शन सर्वार्थ सिद्ध योग, 21/35 औषधि सेवन प्रा. बीजबमन तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शिक्षक, कमीशन एजेन्ट, बैंक कर्मचारी, लिपिक, र्क्लक, अकाउन्टेंट, अकाउंट ऑफिसर, बैंक प्रबंधक तथा उत्तम कार्यकर्ता, व्यवसायी होवेगा। मेष राशि :- कार्य बाधा, स्वभाव में उद्विघ्नता, दु:ख अवश्य ही बनेगा, ध्यान दें। वृष राशि :- आरोप से बचें, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति अवश्य बनेगी। मिथुन राशि :- योजनाऐं पूर्ण होंगी, धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। कर्क राशि :- मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ताऐं कम होंगी। fिसंह राशि :- सामर्थ्य और धन अस्त-व्यस्त हो, सतर्कता से कार्य अवश्य ही निपटा ले। कन्या राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ता कम हो। तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा के साधन बनेंगे, स्त्री से सुख-शांति अवश्य ही बन जायेगी। वृश्चिक राशि :- अग्नि-चोटादि का भय, व्यर्थ भ्रमण, धन व्यय होगा, रुके कार्य बनेंगे। धनु राशि :- मानसिक क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, क्लेश तथा भय बना ही रहेगा। मकर राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें, तनाव व क्लेश, मानसिक अशांति बनेगी। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा। मीन राशि :- भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति, समय उल्लास से बीते तथा मनोवृत्ति उत्तम रहेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका