क्षेत्रीय
17-May-2026
...


नवी मुंबई, (ईएमएस)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार मित्र मंडल द्वारा संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन 20 मई से 26 मई तक नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 25 में स्थित देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद भवन के प्रांगण में किया गया है। वृंदावन के कथावाचक पंडित अजित कृष्ण शास्त्री जी अपने संगीत टीम के साथ भक्तों को भागवत रस का पान कराएंगे। इस कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में होगा। कथा श्रवण के लिए अनिल सिंह, सचिव-बिहार मित्र मंडल सपरिवार कार्यक्रम के प्रमुख यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संस्था की सांस्कृतिक मंडली ने दिया है। गौरतलब है कि संस्था द्वारा कैंसर मरीजों के लिए ठहरने हेतु आवासीय सुविधा मुफ्त में मुहैया कराया जाता है। जिसके लिए संबंधित अस्पताल से चिकित्सा प्रमाण पत्र व मरीज के साथ एक परिचर जरूर हो। इसी प्रांगण में करीब 30 वर्षों से मां सरस्वती पूजा जिसकी शुरुआत मुंबई में पहली इस संस्था द्वारा की गई और इस दौरान महाप्रसाद का आयोजन प्रत्येक वसन्तपंचमी को किया जाता है। इस दौरान हजारों भक्त महाप्रासाद का आनन्द ग्रहण करते हैं। - १७ मई/२०२६/ईएमएस