राज्य
17-May-2026
...


लखनऊ (ईएमएस)। राहुल गांधी के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अमेठी में उत्साह अपने चरम पर है।20 मई 2026 दिन बुधवार को यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि अमेठी और गांधी परिवार के वर्षों पुराने आत्मीय, पारिवारिक रिश्ते का जीवंत प्रतीक बनता जा रहा है। यहां की जनता ने हमेशा गांधी परिवार को अपने परिवार का सदस्य माना है,और यही अपनापन इस सम्मेलन की तैयारियों में साफ झलक रहा है।अमेठी के लोकप्रिय सांसद माननीय किशोरी लाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल स्वयं पदाधिकारियों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन तैयारी की कमान संभाले हुए हैं। माननीय सांसद जी व वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हर स्तर पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित हो सके। जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी,बूथ स्तर के कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन दिन-रात एक कर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। गांव-गांव बैठकों का दौर जारी है,जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल गांधी का आगमन न केवल संगठन को नई दिशा देगा,बल्कि अमेठी के विकास एवं जनभावनाओं को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।दिवंगत नेता अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र का 1 मार्च 2026 को लम्बी बीमारी मृत्यु के बाद परिवार जनों के बीच रहे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गाँधी से वार्ता व शीघ्र परिवार से मुलाक़ात, 20मई 2026 को परिवार जनों के बीच सुबह 10:3बजे गौरीगंज स्थित आवास पहुंचेंगे। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी कांग्रेस संगठन पर हमें फक्र है यह सम्मेलन कांग्रेस की विचारधारा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का अवसर है। अमेठी की जनता पूरे दिल से अपने प्रिय नेता के स्वागत को तैयार है और इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। उक्त समाचार कवरेज शशि भूषण दुबे कंचनीय द्वारा किया गया है। - 17 मई /2026