राज्य
17-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम दीपशिखा मेहता नाम की यूजर ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे। दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सोचिए, आप मेट्रो की लिफ्ट में घुसें और वहां एक आदमी दो लड़कियों के सामने आराम से पेशाब कर रहा हो। यह घटना कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्लेटफॉर्म पर उस शख्स का विरोध किया तो उसने जवाब दियातुम कर लो जो करना है। घटना वायरल होने के बाद दिल्ली और डीएमआरसी ने मामले पर सफाई दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 पर हुई थी। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग व्यक्ति जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद की ओर यात्रा कर रहा था। कालकाजी स्टेशन पर इंटरचेंज के दौरान उसे मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, उसने पास में टॉयलेट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर उसे लिफ्ट में बोतल में पेशाब करना पड़ा। - नई दिल्ली/ईएमएस/17/ मई/2026