अंतर्राष्ट्रीय
17-May-2026


- राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में तीसरी बार अपशगुन न्यूयॉर्क (ईएमएस)। अमेरिका के वाइट हाउस परिसर में हाल ही में मधु मक्खियों के बड़े झुंड के देखे जाने की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हजारों मधुमक्खियों का झुण्ड व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन और प्रेस क्षेत्र के आसपास हमला किया है।जिससे कुछ समय के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में यह झुंड पास के एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। इस घटना को “बाइबल के अनुसार एक बड़ा अपशगुन” बताया गया है। यह किसी बड़े परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा का संकेत होता है। अमेरिकी प्रशासन ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बाइबल में वर्णित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के संकेत जिसमें मधुमक्खियों के हमले को चेतावनी और बदलाव के प्रतीक के रूप में मान्यता है। अमेरिका के मौसम और जीव विज्ञानी विशेषज्ञों का कहना है। वसंत ऋतू और गर्मियों के मौसम में मधुमक्खियों का झुंड बनाकर नई जगह तलाशना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। अभी जिस तरह से अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच में युद्ध चल रहा है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसको लेकर अमेरिका में धार्मिक आधार पर इसे प्राकृतिक आपदा और सत्ता परिवर्तन का गंभीर संकेत माना जा रहा है। अमेरिकी प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में व्हाइट हाउस परिसर में नए मधुमक्खी के छत्ते लगाए गए थे। जिसके बाद यह घटना हुई है। इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। अब तक किसी के घायल होने या सुरक्षा खतरे की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इसलिए इस घटना को धार्मिक भविष्यवाणी या बड़े अपशगुन के रूप में पेश करने के बजाय प्राकृतिक घटना के रूप में देखना अधिक उचित माना जा रहा है।