क्षेत्रीय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (ईएमएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण केंद्र के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन 5 मई 2026 को किया गया था। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के बाद जारी की गई है। मेरिट के अनुसार पदवार एवं वर्गवार नियुक्ति आदेश पृथक रूप से जारी किए जाएंगे। सूची जिला की वेबसाइट gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.इन पर एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/17 मई 2026