क्षेत्रीय
17-May-2026
...


जगदलपुर (ईएमएस)। नगर निगम जगदलपुर के इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर दत्त तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिला कार्यालय, जगदलपुर से जारी पत्र के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से मनोहर दत्त तिवारी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय द्वारा की गई है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुधीर जैन /चंद्राकर/17 मई 2026