क्षेत्रीय
17-May-2026


जशपुरनगर (ईएमएस)। समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संचालित ’“शासकीय दृष्टि बाधितार्थ आवासीय विशेष प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया”’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 5 में प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक प्रवेश हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के माता-पिता व अभिभावक विद्यालयीन कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ मोबाईल नम्बर 7000296849 एवं 9644946027 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/17 मई 2026