क्षेत्रीय
17-May-2026


० मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क सुविधा जशपुरनगर (ईएमएस)। जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर द्वारा संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह केंद्र मूक एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए संचालित है। इच्छुक माता-पिता व अभिभावक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालयीन कार्यालय में संपर्क नंबर +91-7999838556 ओर +91-8817116599 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/17 मई 2026