क्षेत्रीय
17-May-2026


बेगूसराय, (ईएमएस)। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फुलवड़िया थाना कांड संख्या-107/26, दिनांक 16 मई, धारा 309(4) बीएनएस के अप्राथमिक अभियुक्त अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता सुधीर कुमार उर्फ पप्पू चौधरी, निवासी आलापुर वार्ड संख्या-11, थाना तेघड़ा, जिला बेगूसराय का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-09-एटी-1705), हेलमेट, कपड़ा तथा पर्स में रखे 5300 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद किया है। बेगूसराय पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- १७ मई/२०२६/ईएमएस