सिरोंज (ईएमएस)। महिला सुरक्षा और गंभीर अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थाना मुगलसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को अपराध दर्ज होने के मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। क्या है पूरा मामला-=जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना मुगलसराय में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म (बलात्कार) की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्रीमती सोनू डाबर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) कीं विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 70/2026 पंजीबद्ध किया। तकनीकी साक्ष्यों से मिली मदद-=थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पवार के नेतृत्व में गठित टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि आरोपी भानू अहिरवार (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम बनियाढाना, थाना पथरिया को घटना के केवल 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय सिरोंज के समक्ष पेश किया गया है। इनकी रही सराहनीय भूमिका-उपनिरीक्षक: के.के. पवार (थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक: संतोष कुमार आरक्षक: सुनील जाट, राहुल पटेल, सुखजिंदर सिंह, आकाश राणा, महिला आरक्षक: बालकुमारी एवं आयुषी मीना शामिल रही। ईएमएस/सलमान खान/ 17 मई 20226