क्षेत्रीय
17-May-2026


​सिरोंज (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए किए गए आह्वान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की है। ​ईंधन बचत का संदेश: सरपंच की ई-कार में की सवारी ​रविवार को लटेरी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक उमाकांत शर्मा उस समय चर्चा का विषय बन गए, जब वे अपनी पारंपरिक लग्जरी गाड़ियों को छोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से कार्यक्रम स्थल पहुँचे। विधायक शर्मा ग्राम पंचायत दीपनाखेड़ा के सरपंच अजय रघुवंशी की इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए। ​विधायक ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख ​कार्यक्रम शामिल होने पूर्व के विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए डीजल-पेट्रोल की खपत घटाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा: ​हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल आर्थिक रूप से किफायती है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को भी शुद्ध रखने में मददगार है। ​क्षेत्र में पहल की सराहना ​विधायक द्वारा स्वयं पहल कर इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करने की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि जब जनप्रतिनिधि इस तरह के कदम उठाते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आम जनता भी वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर प्रेरित होती है। ​इस अवसर पर सरपंच अजय रघुवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक की इस सादगी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। ईएमएस/सलमान खान/ 17 मई 20226