राज्य
18-May-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानान्तर्गत बल्दीकोरी की दफाई में कल देर रात क्षेत्र के बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया तभी घर में सो रही एक महिला को दरवाजे खटखटाने का एहसास होने पर उसने दरवाजा खोला तो एक पत्थर उसके मुंह पर आकर लगा। घटना में महिला का सामने का एक दांत टूट गया। घटना की शिकार महिला ने पथराव को लेकर क्षेत्र के दो बदमाशों पर शंका जताई है। घमापुर पुलिस ने बताया कि बल्दीकोरी की दफाई निवासी श्रीमती काजल साहू के पति लक्ष्मी नारायण साहू कल रात दोस्त के घर जन्म दिन पार्टी में गये थे। काजल उसकी सास फूलवती व देवर कार्तिक घर में सो रहे थे इसी दौरान अचानक काजल को लगा कि उसके पति पार्टी से लौट आये हैं और वे दरवाजा खटखटा रहे हैं। काजल के बाहर निकलते ही उसके मुंह में एक पत्थर लगा जिससे उसके सामने का दांत टूट गया। जिसे काजल ने आशंका जताई है कि घर पर पत्थर संदीप कोरी व कमलेश कोरी ने चलाये हैं। सुनील साहू / मोनिका / 18 मई 2026 / 01.07