जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानान्तर्गत सर्रापीपर रांझी में सुनवारा से बहन के घर में शादी में शामिल होने आयी महिला के सूटकेस का ताला खोलकर अज्ञात चोर ने डेढ़ तोला का सोने का हार पार कर दिया। रांझी पुलिस ने बताया कि कुंडीपुरा थाना छिंदवाड़ा निवासी श्रीमती मिथलेश नागिया गत 24 अप्रैल को अपनी बहन संगीता रैकवार के घर सर्रापीपर रांझी में शादी में शामिल होने आयी थी वह शादी के दौरान अपना हार पहने थी। दूसरे दिन सुबह लगभग 9 बजे मिथलेश ने अपना हार उतार कर पर्स में रख लिया। जिसे बाद में सूटकेस में रखकर ताला लगा दिया। शाम लगभग चार बजे जब उसने हार पहनने के लिए सूटकेस का ताला खोला तो हार गायब मिला। कोई अज्ञात चोर डेढ़ तोला वजनी सोने का हार चोरी कर ले गया। खड़े ट्रक से 250 लीटर डीजल चोरी.......... माढ़ोताल थानान्तर्गत एक वर्कशॉप में सुधरने आये ट्रक से तड़के अज्ञात वाहन से आये तीन चार लोगों ने ट्रक के डीजल टेंक में शटक लगाकर ढाई सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। वर्क शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गयी है। जिसमें सुबह लगभग साढ़े चार बजे कार से आये तीन चार लोग कार में रखी कैनों में ट्रक के टेंक से शटक लगाकर डीजल भरते हुए दिखायी दे रहे है। ट्रक क्रमांक एचआर 56 बी 6929 के चालक सूबे सिंह ने बताया कि उसके बगल में खड़े एक अन्य ट्रक के क्लीनर ने उसे जगा कर घटना की जानकारी दी थी। सुनील साहू / मोनिका / 18 मई 2026 / 01.10