राज्य
18-May-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थानान्तर्गत कल ग्राम घाना तिलवारा में माली का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में सीने में दर्द की बीमारी से परेशान होकर शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया। तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम घाना तिलवारा निवासी मनीष कुमार महोबिया के पिता अनंततारा कालोनी निवासी छोटू जायसवाल के बंगले में माली का काम करते थे। वे रोज सुबह आठ बजे काम पर निकल जाते थे वही शाम 6 बजे घर लौट कर आ जाते थे। कल रात लगभग दस बजे जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे इसी दौरान मनीष महोबिया के पिता रामलाल ने अपने कमरे में लोहे की पाईप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतक के सीने में दर्द रहता था जिसके कारण वे काफी तनाव में रहते थे। सुनील साहू / मोनिका / 18 मई 2026 / 01.11