अंतर्राष्ट्रीय
18-May-2026


- एआई कंपनियों ने निकाला बड़ा समाधान न्यूयॉर्क (ईएमएस)। एआई तकनीक के तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण दुनियाभर में बड़े डेटा सेंटरों की मांग बढ़ रही है। इन्हें लगातार चलाने के लिए भारी बिजली और ठंडक की जरूरत पड़ती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए टेक कंपनियां अब समुद्र में तैरते डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही हैं। बड़े जहाजों और फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म पर बनने वाले ये सेंटर समुद्री लहरों से बिजली प्राप्त करेंगे, जबकि समुद्र का पानी इन्हें ठंडा रखने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जमीन की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। भविष्य में यह तकनीक डिजिटल दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकती है। नंदिनी परसाई/18 मई 2026